मंडल में चलेगा बिजली चोरों के खिलाफ अभियान
मीरजापुर : विंध्याचल मंडल में बिजली हानि रोकने व कनेक्शन के लिए पूरे अक्टूबर महीने तक अभियान चलाया ज
मीरजापुर : विंध्याचल मंडल में बिजली हानि रोकने व कनेक्शन के लिए पूरे अक्टूबर महीने तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान का मकसद बिजली एटीसी के नुकसान को कम करना है।
अधीक्षण अभियंता इं. एआर सिंह ने बताया कि यह अभियान मंडल के तीनों जिलों में चलाया जाएगा। जिले में पहले मीरजापुर नगर विंध्याचल एवं चुनार टाउन में अभियान चलेगा। इस अभियान में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन का भी सहयोग रहेगा। इसमें बिजली वितरण की चेकिंग की जाएगी तथा भारवृद्धि, विल की वसूली, कटियामारों के खिलाफ कार्रवाई, खराब मीटर बदलने व उससे छेड़छाड़ करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। मीटर से छेड़छाड़ व कटे कनेक्शन जोड़ने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बीस हजार रुपये प्रति किलोवाट की दर से जुर्माना भी वसूला जाएगा।