ढाई लाख को पिलाई गई पोलिया रोधी बूंद
By Edited By: Published: Sun, 14 Sep 2014 09:59 PM (IST)Updated: Sun, 14 Sep 2014 09:59 PM (IST)
मीरजापुर: जिले में रविवार को पल्स पोलिया प्रतिरक्षण अभियान के दौरान ढाई लाख नौनिहालों को पोलियो रोधी बूंद पिलायी गई, जबकि लक्ष्य चार लाख नौनिहालों को दवा पिलाने का था।
जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने जिला महिला अस्पताल में दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अभियान के बाद घर घर जाकर एक एक बच्चे को दवा पिलाई जाय। कोई बच्चा छूट न जाय इस बात का ख्याल रखा जाय। तभी अभियान की सफलता मानी जायेगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर मानीटरिंग करें। लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाय। इस दौरान सीएमओ डाक्टर आरपी गुप्ता, सीएमएस सहित अन्य अधिकारी थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें