मेरठ में पशु व्यापारी के घर डकैती, एक करोड़ से अधिक का माल लूटा
मेरठ में कल रात को एक परिवार पर डकैतों का कहर बरसा। जानी थाना के अंतर्गत निवासी व्यापारी के पर पर आधा दर्जन बदमाशों ने एक करोड़ की डकैती की वारदात को अंजाम दिया है।
मेरठ ( जेएनएन)। महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध के साथ ही मेरठ में चोरी के बाद अब डकैती ने भी लोगों का हैरत में डाल दिया है। पुलिस अभी भी हाथ पर हाथ धरे बैठी है।
मेरठ में कल रात को एक परिवार पर डकैतों का कहर बरसा। जानी थाना के अंतर्गत निवासी व्यापारी के पर पर आधा दर्जन बदमाशों ने एक करोड़ की डकैती की वारदात को अंजाम दिया है।
पढ़ें- यूपी के बरेली में हथियार के बल पर महिला के साथ दुष्कर्म
जिसमें जिसमें ढाई किलो सोना , छह किलो चांदी तथा 16 लाख 50 हजार रुपया नकद अपने साथ ले गए। इस डकैती का विरोध करने पर इन लोगों ने पीडि़त परिवार के सदस्यों को जमकर पीटा भी था।
पढ़ें- पीलीभीत टाइगर रिजर्व में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो नामजद
गांव धौलड़ी में बदमाशों ने घर में धावा बोलकर परिवार को बंधक बनाया। इसके बाद करीब एक करोड़ का डाका डाला।