फेल होने पर बीए की छात्रा ने पंखे से लटककर जान दी
मेरठ : जागृति विहार के सेक्टर सात में फेल होने पर बीए सेकेंड ईयर की छात्रा ने पंखे पर लटक कर जान दे
मेरठ : जागृति विहार के सेक्टर सात में फेल होने पर बीए सेकेंड ईयर की छात्रा ने पंखे पर लटक कर जान दे दी। परिवार के लोगों ने गेट तोड़कर छात्रा को पंखे से नीचे उतारा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा के पिता पहले से बीमार चल रहे थे। घटना के समय मम्मी-पापा भी घर के बाहर ही बैठे थे।
जागृति विहार के सेक्टर सात में राजपाल का परिवार रहता है। राजपाल की बेटी नेहा बीए सेकेंड ईयर में पढ़ रही थी। दो दिन पहले रिज्लट आने पर नेहा को पता चला की वह फेल हो गई। मां रामवती ने बताया कि नेहा तभी से गुमशुम थी। उसने खाना-पीना भी छोड़ दिया था। काफी समझा बुझाकर कमरे में लेटा दिया था। शाम करीब तीन बजे नेहा को उठाने के लिए रामवती ने गेट खटखटाया। अंदर से कुंडी बंद थी। खिड़की से देखा तो नेहा दुपट्टा बांधकर पंखे से लटकी हुई थी। उसको देखकर रामवती ने शोर मचा दिया। आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। सूचना के बाद पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस की मदद से गेट तोड़ने के बाद नेहा के शव को पंखे से उतारा गया। पिता राजपाल ने बताया नेहा लगातार पढ़ाई की जिद कर रही थी। इस वर्ष वह बीए सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी।