10वीं में सेंट मेरीज का शाश्वत प्रदेश में सिरमौर
मेरठ : काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआइएससीई) के इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आइए
मेरठ : काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआइएससीई) के इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आइएससी) और इंडियन सर्टिफिकेट आफ सेकेंड्री एजुकेशन (आइसीएसई) की परीक्षा में मेरठ के मेधावियों ने कामयाबी के फलक पर अपनी प्रतिभा के सशक्त हस्ताक्षर किये। आइसीएसई यानी 10वीं में सेंट मेरीज एकेडमी के छात्र शाश्वत सक्सेना ने यूपी की मेरिट लिस्ट में पहला स्थान प्राप्त किया है। जबकि 12वीं में इसी स्कूल के छात्र यशवर्धन ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यश जिले के भी टॉपर हैं।
सीआइएससीई के नतीजे सोमवार को शाम तीन बजे नतीजे आए। इसमें हर साल की तरह इस बार भी सेंट मेरीज एकेडमी और सोफिया गर्ल्स स्कूल के मेधावियों ने झंडे गाड़े। 10वीं में सेंट मेरीज एकेडमी के छात्र शाश्वत सक्सेना ने 98.60 फीसद अंक लेकर उत्तर प्रदेश की मेरिट लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है। 10वीं में उत्तर प्रदेश की टॉप टेन सूची में भी सेंट मेरीज एकेडमी के छात्रों का जलवा रहा। 10वीं में सेंट मेरीज के छात्र पार्थ गिल (98.40 फीसदी) दूसरे तथा इसी स्कूल के आर्यन बंसल, अर्णव उपाध्याय और सक्षम रस्तोगी 98.20 फीसद अंक लेकर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
12वीं में यर्शवर्धन ओवरआल टॉपर
12वीं में सेंट मेरीज एकेडमी के छात्र यशवर्धन तोमर 98.20 फीसद अंक लेकर ओवर आल टॉपर रहे। प्रदेश की मेरिट लिस्ट में यशवर्धन को तीसरी पोजीशन मिली। यशवर्धन ने साइंस स्ट्रीम के साथ 12वीं में ओवर आल टॉपर बनने का कीर्तिमान बनाया। जबकि 12वीं साइंस स्ट्रीम से दूसरी पोजीशन पर सेंट मेरीज के छात्र सौरभ विरमानी, आर पराशर कुमार और नितिका गोस्वामी संयुक्त रूप से रहे। 12वीं में 97.5 अंक के साथ सोफिया गर्ल्स स्कूल की शगुन चड्ढा तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं 12वीं कामर्स स्ट्रीम में सोफिया गर्ल्स स्कूल की आन्या भार्गवी 96.5 फीसद लेकर अपने टॉपर रही।
ये रहे टॉपर
10वीं में
शाश्वत सक्सेना- 98.60 फीसद - प्रदेश की मेरिट लिस्ट में प्रथम ओवरआल टॉपर
12वीं में
यशवर्धन तोमर - 98.75 फीसद - ओवरआल टॉपर व प्रदेश की मेरिट लिस्ट में तीसरी पोजीशन।