आज मेरठ आएंगे गृहमंत्री राजनाथ सिंह
मेरठ : मोदी सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धियों को बताने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह सोमवार (आ
मेरठ : मोदी सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धियों को बताने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह सोमवार (आज) को मेरठ में होंगे। बाइपास स्थित एक निजी संस्थान में उनके कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को एसएसपी जे. रवीन्द्र गौड और एडीएम सिटी ने भी कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। भाजपा महानगर अध्यक्ष करुणेशनंदन गर्ग ने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर व्यवस्था देखी।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम के लिए महानगर प्रभारी श्रीचंद शर्मा ने तीन दिन पहले मेरठ में डेरा डाल दिया। महानगर एवं जिला इकाई ने भी तमाम स्तरों पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। पार्टी ने बताया कि राजनाथ सिंह इस कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की नीतियों को व्यापक विस्तार भी देंगे। कार्यक्रम दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। महानगर प्रवक्ता गजेंद्र शर्मा ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम को लेकर भाजपाई उत्साहित हैं, और तैयारियों को लेकर वह अलर्ट हैं। महानगर अध्यक्ष करुणेशनंदन गर्ग, संजय त्रिपाठी, विवेक रस्तोगी, प्रवीण अग्रवाल समेत कई अन्य शामिल हुए।