हाजी गल्ला के गोदाम में विस्फोट के बाद भीषण आग
मेरठ : हिस्ट्रीशीटर हाजी गल्ला के गोदाम में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। धमाके के बाद गोदाम की दीवा
मेरठ : हिस्ट्रीशीटर हाजी गल्ला के गोदाम में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। धमाके के बाद गोदाम की दीवारें भरभराकर गिर गई। हादसे में हाजी गल्ला का बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाके की दहशत में आए आसपास के लोगों ने घरों को खाली कर दिया। दमकल की छह गाडि़यों ने पानी डालकर करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पा काबू पाया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने हंगामा कर दिया। गौरतलब है कि छह अप्रैल को इस गोदाम को पुलिस ने सील कर दिया था। आग से करोड़ों का नुकसान होना माना जा रहा है।
गुरुवार की रात आठ बजे अचानक हाजी गल्ला के गोदाम में आग लग गई। आग गोदाम के बाहरी और अंदर दोनों हिस्सो में लगी थी। गोदाम के अंदर कई धमाके हुए। ऐसा लगा रहा था कि गाड़ियों की टंकी में पेट्रोल होने पर फट गई। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि गोदाम की दीवारें तक गिर गई। आसपास के लोगों ने आग की सूचना हाजी गल्ला को दी। गोदाम की दीवार के नीचे हाजी गल्ला का बेटा अलीम दम गया था, जिसे मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। गोदाम के अंदर धमाकों की आवाज से आसपास के लोगों ने अपने मकान खाली कर दिए। पास में लकड़ी की टाल होने से बड़ा हादसा होने से टल गया। दमकल की छह गाडि़यों को बुलाने के बाद आग पर घंटों के बाद काबू पाया। आग लगी है या लगाई गई। जांच की जा रही है। हालांकि हाजी गल्ला के बेटे अलीम ने बताया कि हमने किसी को आग लगाते हुए नहीं देखा। इसलिए माना जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है।
पुलिस को घेर की गई नारेबाजी : गोदाम के आसपास रहने वाले लोगों ने पुलिस को घेर लिया। नितिन बंसल ने बताया कि गोदाम सील होने के बाद भी अंदर लगातार आवाज आती रही है। पुलिस को इसकी सूचना भी दी गई। तब भी कोई कार्रवाई नहीं की। गोदाम बस्ती में होने से आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस की सेटिंग से वाहन कटने के कारण गोदाम हटाने की कोई कवायद तक नहीं की गई। पुलिस ने भीड़ को गोदाम हटाने का भरोसा दिलाकर शांत किया।