Move to Jagran APP

भाई की शादी से तीन दिन पहले कारोबारी का चाकू से गोदकर कत्ल

जागरण संवाददाता, मेरठ: पावरलूम कारोबारी का बुधवार रात को घर से बुलाकर चाकू से गोदकर कत्ल कर दिया

By Edited By: Published: Thu, 01 Dec 2016 02:29 AM (IST)Updated: Thu, 01 Dec 2016 02:29 AM (IST)
भाई की शादी से तीन दिन पहले कारोबारी का चाकू से गोदकर कत्ल

जागरण संवाददाता, मेरठ:

loksabha election banner

पावरलूम कारोबारी का बुधवार रात को घर से बुलाकर चाकू से गोदकर कत्ल कर दिया गया। बड़े भाई की शादी से तीन दिन पहले हुई वारदात से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक की भी दो महीने बाद शादी होने वाली थी। परिजनों की तरफ से एक युवक पर शक जताते हुए लिसाड़ी गेट थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

नवेद पुत्र साजुद्दीन (21) लिसाड़ी गेट के अहमदनगर गली नंबर छह में रहता है। नवेद घर में ही पावरलूम फैक्ट्री चलाता था। नवेद के भाई परवेज (24) की चार दिसंबर को शादी तय है। दो महीने बाद नवेद की भी खतौली से शादी होने वाली थी। परिजनों के मुताबिक बुधवार रात को करीब साढ़े 10 बजे गली नंबर तीन में रहने वाला युवक खोली उसे बाइक पर बिठाकर ले गया था। इसके बाद वो गली नंबर तीन में चले गए। वहां पर दो-तीन युवकों ने पकड़कर शरीर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर डाले। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। सरेआम हुई घटना से हड़कंप मच गया। किसी की भी हिम्मत नवेद को उठाने की नहीं हुई। कंट्रोल रूम को फोन किए जाने पर लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और नवेद को उठाकर मुस्कान हॉस्पिटल में ले गई। नवेद की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लोकप्रिय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन वहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हत्या के बाद नवेद के घर में कोहराम मच गया।

बेटा तेरे तो सेहरा बंधना था ये क्या हो गया

तीन दिन बाद शादी वाले परिवार में हत्या से परिजनों का बुरा हाल हो गया है। परिवार की महिलाएं बेहोश हो गई। गमगीन परिजन अस्पताल में बिलखते रहे कि दो महीने बाद सेहरा बंधना था लेकिन ये क्या हो गया। तीन बाद भाई परवेज की शादी की सारी तैयारियां भी धरी रह गई हैं।

आधे घंटे तक तड़पता रहा, लोग तमाशबीन बने देखते रहे

चाकू से गोदे जाने के बाद लहूलुहान नवेद जमीन पर पड़ा तड़पता रहा लेकिन किसी भी शख्स ने उसे अस्पताल ले जाने की हिम्मत नहीं दिखाई। पुलिस जब तक पहुंची उसका बहुत सारा खून बह चुका था। अगर लोग जरा सी हिम्मत दिखाकर उसे तुरंत अस्पताल ले जाते तो उसकी जान बच सकती थी।

दोस्त ने बुलाया था

पुलिस के मुताबिक परिजनों ने बताया है अहमदनगर गली नंबर तीन में रहने वाले खोली ने नवेद को बुलाया था। नवेद बाइक से गली नंबर तीन में गया था। वहां पर दो-तीन युवकों ने उसे ताबड़तोड़ चाकू मार दिए। खोली को नवेद का दोस्त बताया जा रहा है। वो फरार है।

पहला रिश्ता टूट गया था

वहीं, मोहल्ले वालों के मुताबिक नवेद का रिश्ता पहले अहमदनगर में ही रहने वाली युवती से तय हुआ था। लेकिन बाद में रिश्ता टूट गया था। पुलिस इस एंगिल पर भी जांच कर रही है।

--

इन्होंने कहा

लिसाड़ी गेट थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है। जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

-रण विजय सिंह, सीओ कोतवाली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.