Move to Jagran APP

नवीन गुप्ता फिर व्यापारी राजनीति के सिरमौर

मेरठ : संयुक्त व्यापार संघ के चुनाव में मंगलवार को अध्यक्ष का ताज फिर से नवीन गुप्ता के सिर पर सजा।

By Edited By: Published: Wed, 28 Sep 2016 01:23 AM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2016 01:23 AM (IST)
नवीन गुप्ता फिर व्यापारी राजनीति के सिरमौर

मेरठ : संयुक्त व्यापार संघ के चुनाव में मंगलवार को अध्यक्ष का ताज फिर से नवीन गुप्ता के सिर पर सजा। बिजेंद्र अग्रवाल खुद भले ही न जीत सके हों लेकिन महामंत्री, उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर उनके पैनल ने जीत दर्ज की। पिछले करीब एक महीने से दिग्गजों के बीच चल रहा घमासान सोमवार को मतदान के साथ थम गया। मंगलवार सुबह नौ बजे से शुरु हुई मतों की गिनती के दौरान व्यापारिक राजनीति गरमाई रही।

loksabha election banner

सूरजकुंड स्थित मतगणना स्थल 'लग्न मंडप' के बाहर व्यापारियों का जमावड़ा लगा रहा। भीतर केवल प्रत्याशियों को ही प्रवेश करने दिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस-बल तैनात रहा। संयुक्त व्यापार संघ चुनाव के परिणाम आने का सिलसिला दोपहर दो बजे से शुरु हुआ। सबसे पहले मंत्री पद के परिणाम आए। इसमें नवीन गुप्ता पैनल ने दबदबा कायम रखते हुए नौ में से सात पदों पर जीत दर्ज की। गौरव शर्मा, उमेश अग्रवाल शारदा, अमन गुप्ता, अनुज सिंघल, मनीष शर्मा, तरुण गोयल व अनुज सिंघल विजयी हुए। जबकि बिजेंद्र अग्रवाल से संदीप गोयल रेवड़ी व राजीव गुप्ता काले मंत्री बने।

उपाध्यक्ष पद के तीन दावेदारों में बिजेंद्र अग्रवाल का पलड़ा भारी। उनके पैनल से कमल ठाकुर, नीरज मित्तल व सरदार दलजीत सिंह ने उपाध्यक्ष पद कब्जाया। कोषाध्यक्ष पद पर पवन मित्तल व सतीश चंद जैन के बीच टक्कर रही, जिसमें पवन मित्तल ने बाजी मारी। संगठन मंत्री के एक पद पर नवीन गुप्ता गुट के आशु रस्तोगी ने परचम लहराते हुए बिजेंद्र गुट के गजेंद्र शर्मा को हराया।

दिलचस्प मुकाबला महामंत्री के लिए रहा। इसमें वर्ष 2000 में अध्यक्ष रह चुके व भाजपा की पउप्र इकाई में उपाध्यक्ष अरुण वशिष्ठ की प्रतिष्ठा दांव पर थी। बिजेंद्र अग्रवाल पैनल से लड़ रहे अरुण ने भारी अंतर से संजय जैन गोयल को हराया। अरुण को जहां 733 तो वहीं संजय को 618 मत मिले, जबकि 12 मत निरस्त हुए। महामंत्री पद के परिणाम की घोषणा के साथ ही माहौल फिर गरमाया।

2013 में अध्यक्ष बने नवीन गुप्ता का मुकाबला वर्ष 2003 से 2010 तक अध्यक्ष रहने वाले बिजेंद्र अग्रवाल से था। अरसे से व्यापारिक राजनीति करने वाले बिजेंद्र, भाजपा की पउप्र इकाई में कोषाध्यक्ष भी हैं। भाजपा की साख के साथ ही बिजेंद्र की सियासी पारी भी चुनाव परिणाम पर टिकी थी। रोचक मुकाबले में नवीन गुप्ता ने जीत की लय फिर दोहरायी। नवीन ने 807 मत हासिल कर 258 मतों से बिजेंद्र अग्रवाल को हराया। जबकि अध्यक्ष पद के लिए डाले गए 8 मत निरस्त हुए। परिणाम की घोषणा के साथ ही नारेबाजी से माहौल गरमाता रहा। मुख्य चुनाव अधिकारी मुकुल कुमार सिंघल, चुनाव अधिकारी गिरीश बंसल, मनोज अग्रवाल ने प्रत्याशियों को प्रमाण-पत्र दिए। अपार मेहरा, संत कुमार वर्मा, राजीव मित्तल, संजीव गिरी, विपिन बंसल, सुधांशु, रोहित गुर्जर आदि ने व्यवस्था संभाली।

ये रहा परिणाम

नवीन गुप्ता पैनल

मिले परिणाम

मत

अध्यक्ष

नवीन गुप्ता 807 जीते

महामंत्री

संजय जैन गोयल 618 हारे

कोषाध्यक्ष

सतीश चंद जैन 636 हारे

उपाध्यक्ष

लल्लू मक्कड़ 578 हारे

सुभाष गुप्ता 418 हारे

विपुल सिंघल 657 हारे

संगठन मंत्री

आशु रस्तोगी पार्षद 770 जीते

मंत्री

गौरव शर्मा 832 जीते

विजय आनंद पार्षद 781 जीते

उमेश अग्रवाल 779 जीते

अमन गुप्ता 708 जीते

मनीष शर्मा 668 जीते

तिलक नारंग 650 जीते

तरुण गोयल पार्षद 688 जीते

अनुज सिंघल 524 हारे

विकास गिरधर 492 हारे

....................

बिजेंद्र अग्रवाल पैनल

अध्यक्ष

बिजेंद्र अग्रवाल 549 हारे

महामंत्री

अरुण वशिष्ठ 733 जीते

कोषाध्यक्ष

पवन मित्तल 706 जीते

उपाध्यक्ष

कमल ठाकुर 733 जीते

स. दलजीत सिंह 661 जीते

नीरज मित्तल 660 जीते

संगठन मंत्री

गजेंद्र शर्मा 556 हारे

मंत्री

संदीप गोयल रेवड़ी 672 जीते

राजीव गुप्ता काले 595 जीते

बाबूलाल गुप्ता 520 हारे

सुमित ग्रोवर 508 हारे

ललित गुप्ता 472 हारे

आलोक रस्तोगी 446 हारे

नितिन कंसल 466 हारे

अंकित गुप्ता 398 हारे

अशोक मित्तल 380 हारे

............

अब ये होगी नयी टीम

अध्यक्ष : नवीन गुप्ता

महामंत्री : अरुण वशिष्ठ

कोषाध्यक्ष : पवन मित्तल

उपाध्यक्ष : कमल ठाकुर, सरदार दलजीत सिंह, नीरज मित्तल।

संगठन मंत्री : आशु रस्तोगी

मंत्री : गौरव शर्मा, विजय आनंद पार्षद, उमेश अग्रवाल, अमन गुप्ता, मनीष शर्मा, तिलक नारंग, तरुण गोयल पार्षद, संदीप गोयल रेवड़ी व राजीव गुप्ता काले।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.