व्यापार संघ चुनाव का बिगुल बजा, 26 को मतदान
मेरठ : संयुक्त व्यापार संघ के चुनाव का बिगुल बज गया है। मतदान 26 सितंबर को होगा जबकि परिणाम की घोषणा
मेरठ : संयुक्त व्यापार संघ के चुनाव का बिगुल बज गया है। मतदान 26 सितंबर को होगा जबकि परिणाम की घोषणा अगले दिन होगी। चुनाव अधिकारियों ने अपार चेम्बर, जिमखाना के सामने पत्रकार वार्ता कर कार्यक्रम का ऐलान किया।
शहर में व्यापारियों की सबसे बड़ी संस्था संयुक्त व्यापार संघ है, जिसके चुनाव तीन वर्ष में एक बार होते हैं। मौजूदा अध्यक्ष नवीन गुप्ता के खिलाफ पूर्व अध्यक्ष बिजेंद्र अग्रवाल और अरुण वशिष्ठ आदि घेराबंदी में लगे हैं।
चुनाव अधिकारी मुकुल सिंघल, मनोज अग्रवाल व गिरीश अग्रवाल ने चुनाव अधिसूचना जारी कर दी। बताया कि 26 सितंबर को सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहर नाथ मंदिर के सामने स्थित श्याम भवन, लगन मंडप में चुनाव होगा। सुबह 9 से शाम 6 बजे तक मतदान किया जा सकेगा। अपार चेंबर को चुनाव कार्यालय बनाया गया है।
चुनाव कार्यक्रम
नामांकन पत्रों का वितरण- 4 सितंबर को दोपहर 3 से शाम 6 बजे
नामांकन पत्रों का जमा किया जाना- 5 सितंबर को दोपहर 3 से शाम 6 बजे
नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत सूची- 6 सितंबर को शाम 6 बजे से
नाम वापसी- 7 सितंबर को दोपहर 3 से शाम 6 बजे
मतदान- 26 सितंबर को सुबह 9 से शाम 6 बजे तक
परिणाम- 27 सितंबर को शाम तक
अध्यक्ष व महामंत्री कर सकते हैं मतदान
मौजूदा समय में 696 व्यापारिक संस्थाएं हैं, जो संयुक्त व्यापार संघ से संबद्ध हैं। इन संस्थाओं के अध्यक्ष व महामंत्री को ही मतदान का अधिकार है। ऐसे में कुल 1392 मत डाले जाएंगे।
16 पदों के लिए होगा चुनाव
संयुक्त व्यापार संघ के कुल 16 पदों के लिए चुनाव होगा। इसमें अध्यक्ष-1, महामंत्री-1, कोषाध्यक्ष-1, संगठन मंत्री-1, उपाध्यक्ष-3 (वरिष्ठता प्राप्त मतों के आधार पर) तथा मंत्री-9 रहेंगे।