Move to Jagran APP

हाईवे पर नील गाय का उत्पात, कार डिवाइडर से टकराई

मेरठ : दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सुशांत सिटी के समीप नीलगाय ने बीच सड़क पर कोहराम मचा दिया। करीब दस म

By Edited By: Published: Sat, 27 Aug 2016 11:14 AM (IST)Updated: Sat, 27 Aug 2016 11:14 AM (IST)
हाईवे पर नील गाय का उत्पात, कार डिवाइडर से टकराई

मेरठ : दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सुशांत सिटी के समीप नीलगाय ने बीच सड़क पर कोहराम मचा दिया। करीब दस मिनट तक नीलगाय के हाईवे पर दौड़ने से एक ईटोज असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिसमें सीईआरटी कालेज से बीटेक कर रहे दो छात्र गंभीर रुप से घायल हो गए। नीलगाय के उत्पात से हाईवे बीस मिनट तक जाम रहा है, जिससे दूर तक वाहनों की लाइन लग गई।

loksabha election banner

परतापुर के भूड़बराल निवासी शिवरतन शर्मा ईटोज से अपने बेटे सागर शर्मा और उसके साथी आकाश निवासी गोविंदपुरी, अभिषेक और संदीप निवासीगण मवाना को लेकर सीईआरटी कालेज जा रहे थे। ईटोज की स्पीड 100 के करीब थी। तभी हाईवे पर सुशांत सिटी के सामने नीलगाय ने उत्पात मचा दिया। नीलगाय हाईवे पर करीब दस मिनट तक दौड़ती रही। कभी इस मार्ग पर तो कभी दूसरे मार्ग पर। शिवरतन शर्मा नीलगाय को देख नहीं पाए। अचानक ही नीलगाय को बचाने के लिए जोर से ब्रेक लगाए, जिसमें कार का संतुलन बिगड़ गया। ईटोज डिवाइडर से टकराई और पलट कर दूसरी साइड में काफी दूर तक घिसटती रही। आसपास के लोगों ने दौड़ने के बाद ईटोज के अंदर से सागर शर्मा और आकाश को लहूलुहान हालत में निकालकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही शिवरतन, अभिषेक और संदीप को सुरक्षित निकाल लिया गया। सभी छात्र बीटेक लास्ट ईयर की पढ़ाई कर रहे है। हादसे के बाद दोनों ओर दूर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। करीब बीस मिनट तक हाईवे पूरी तरह से जाम हो गया। बाद में परतापुर, टीपीनगर और कंकरखेड़ा पुलिस पहुंची। कार को हाईवे से साइड कराने के बाद वाहनों को निकाला गया।

कई वाहन पलटने से बचे

नीलगाय को देखकर रोडवेज देहरादून डिपो की बस ने भी ब्रेक लगाए है। संयोग से बस की स्पीड कम थी। वरना बस पलटने से बड़ा हादसा हो सकता था।

इन्होंने कहा..

नीलगाय का हाईवे पर चढ़ना परेशानी का सबब है। क्योंकि स्पीड से वाहन अचानक कंट्रोल नहीं हो पाता है। ऐसे में हाईवे पर ड्यूटी कर रही फैंटम और पीसीआर को सख्त आदेश दिए गए हैं कि नीलगाय का ध्यान रखे। उन्हें कदापि हाईवे पर न चढ़ने दें।

किरण यादव, एसपी यातायात।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.