रूस में फहराया योग का परचम
मेरठ : रूस में लोगों को एक माह तक योग सिखाकर योगगुरु डा. पंकज कुमार मेरठ लौट आए हैं। योग गुरु ने बता
By Edited By: Published: Mon, 22 Aug 2016 08:51 PM (IST)Updated: Mon, 22 Aug 2016 08:51 PM (IST)
मेरठ : रूस में लोगों को एक माह तक योग सिखाकर योगगुरु डा. पंकज कुमार मेरठ लौट आए हैं। योग गुरु ने बताया कि वर्ष 1997 से योग और एक्यूप्रेशर के शिविर लगाकर लोगों को रोग से लड़ने की कला सिखा रहे हैं। हाल ही रूस के शहर साइबेरियन सिटी में आयोजित इंडियन शापिंग फेस्टिवल में योग का प्रतिनिधित्व भी किया। डा. पंकज कुमार के अनुसार विदेशों में योग के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह है। लोग योग के लाभ से निरोगी हो रहे हैं और अधिक संख्या में योग को सीखना चाहते हैं। योग गुरु अभी तक 500 से अधिक शिविर का आयोजन कर लोगों को योग के माध्यम से निरोगी रहने में मदद कर चुके हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें