मोदी की रैली के लिए भाजपाइयों ने झोंकी ताकत
मेरठ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुरुवार को सहारनपुर में प्रस्तावित रैली के लिए मेरठ में जोरदार त
मेरठ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुरुवार को सहारनपुर में प्रस्तावित रैली के लिए मेरठ में जोरदार तैयारियां रहीं। बुधवार को अतिथि बैंक्वेट हॉल में पार्टी की बैठक हुई। इसमें मेरठ से जाने वाली बसों के वाहन प्रमुख व मंडल अध्यक्ष शामिल हुए।
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसमें हर वर्ग का प्रतिनिधित्व है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने अधिक से अधिक लोगों के रैली में पहुंचने और रैली में बताए गए कार्याे की चर्चा करने का आह्वान किया। विधायक रविंद्र भड़ाना ने कहा कि उप्र की जनता भाजपा की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है। विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, रैली संयोजक अरुण वशिष्ठ, सुरेश जैन रितुराज, डा. चरण सिंह लिसाड़ी, कमलदत्त शर्मा, संजीव जैन सिक्का, पूर्व पार्षद ललित नागदेव, राजीव गोयल, अमित शर्मा, गिरीश मोहन गुप्ता, संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।
भाजपा लघु उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ने रैली के लिए परतापुर काशी, भगवानपुर, जागृति विहार, शास्त्रीनगर आदि में बैठकें कीं। नीरज त्यागी, प्रदीप रायजादा, जोगेंद्र सिंह, लोमस त्यागी, उमेश शारदा आदि उनके साथ रहे। दूसरी ओर ब्रह्मापुरी मंडल अध्यक्ष गिरीश मोहन गुप्ता ने आवास पर बैठक कर कहा कि सात बसें ले जायी जाएंगी। विपिन जिंदल, संजय शर्मा, कुलदीप गुप्ता, सतीश चांदी वाले, राजू वर्मा आदि मौजूद रहे।