Move to Jagran APP

ब्रज की कृष्णमय खूशबू से सराबोर हुआ पटेल मंडप

मेरठ : नौचंदी स्थित पटेल मंडप परिसर शुक्रवार रात ब्रज की खुशबू से सराबोर रहा। ब्रज सांस्कृतिक संगीत

By Edited By: Published: Tue, 24 May 2016 02:07 AM (IST)Updated: Tue, 24 May 2016 02:07 AM (IST)
ब्रज की कृष्णमय खूशबू से सराबोर हुआ पटेल मंडप

मेरठ : नौचंदी स्थित पटेल मंडप परिसर शुक्रवार रात ब्रज की खुशबू से सराबोर रहा। ब्रज सांस्कृतिक संगीत एवं लोकनृत्य कला केन्द्र के बैनर तले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रीधाम वृन्दावन मथुरा से पहुंचे कलाकारों ने ब्रज के लोकगीत, लोकनृत्य, हास्य कला दर्शन व विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि के माध्यम से ब्रज की संस्कृति एंव विरासत को प्रस्तुत किया।

loksabha election banner

कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर हरिकान्त अहलूवालिया व नरेन्द्र राष्ट्रवादी ने किया। कार्यक्रम प्रभारी एवं आयोजक आचार्य रामकृष्ण ने गणेश वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद कलाकारों ने सामूहिक स्वर में ब्रज वंदना की प्रस्तुति दी। भजन गायक गिरधर गोपाल शर्मा ने अपनी मधुर आवाज के जादू से वातावरण को श्रीकृष्णमय बना दिया। राधा-कृष्ण के लिए स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। आचार्य रामकृष्ण ने ब्रज लोकगीत व लोकनृत्य प्रस्तुत किया। चौ. सुख देवी ने अदभुत प्रतिभा दिखाते हुए नृत्य से भाव-विभोर किया। गिरधर ने दीपक नृत्य से आश्चर्यचकित कर दिया। इसके बाद कलाकारों ने मयूर नृत्य, चरूकुला नृत्य आदि प्रस्तुत कर तालियां बटोरी। हास्य कलाकार सुशील कौशिक व साथी कलाकारों ने हास्य-रस की लीला का मंचन कर सभी को गुदगुदाया। इसके बाद ब्रज की मशहूर लठमार होली का प्रस्तुतिकरण किया गया। समापन से पहले फूलों से श्रीकृष्ण के साथ गोपियों ने होली खेली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.