दिन के साथ अब रात में भी गर्मी ढाएगी कहर
मोदीपुरम (मेरठ) : तेज गर्मी के बीच मौसम में आंशिक उलटफेर का क्रम जारी है। दिन के साथ रात का तापमान भ
मोदीपुरम (मेरठ) : तेज गर्मी के बीच मौसम में आंशिक उलटफेर का क्रम जारी है। दिन के साथ रात का तापमान भी बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने दो और तीन मई को एक बार फिर से बूंदा बांदी के आसार जताए हैं।
वेस्ट यूपी समेत पूरा प्रदेश गर्म हवाओं की चपेट में है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अब दिन के साथ रात का तापमान बढ़ेगा। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज धूप के बीच गर्म हवा के झोंकों ने लोगों को खूब झुलसाया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 20.9 रहा। मौसम विभाग के अनुसार अभी तक अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक चल रहा है जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के डा. उदय प्रताप शाही ने बताया कि आने वाले पांच दिनों में दिन के साथ रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। अगले पांच दिनों में रात का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। उन्होंने बताया कि दो और 3 मई को बूंदाबांदी हो सकती है। आद्रता 31 और 5 रही।