सेंट्रल मार्केट में गूंजा हरे-रामा, हरे-कृष्णा
मेरठ : शास्त्रीनगर में रविवार देर शाम भक्तिरस की वर्षा हुई। अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ इस्कॉन
मेरठ : शास्त्रीनगर में रविवार देर शाम भक्तिरस की वर्षा हुई। अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ इस्कॉन की ओर से संकीर्तन करते हुए यात्रा निकाली गयी। हरे-रामा, हरे कृष्णा, रामा-रामा, कृष्णा-कृष्णा महामंत्र का जाप करते हुए शास्त्रीनगर सेक्टर-2, सेक्टर-6 आदि कई क्षेत्रों में यात्रा निकाली गयी। ढोलक, मंजीरे बजाते हुए शोभायात्रा निकली तो भक्तिरस की वर्षा हुई। भगवान श्रीकृष्ण व राधा जी का डोला आकर्षण का केंद्र रहा। जगह-जगह प्रसाद वितरण किया गया।
श्याम ऐसी कृपा रिसा दे..
मेरठ : श्री श्याम बजरंग मंडल की ओर से रविवार को दिल्ली रोड स्थित श्रीराम मंदिर, रामलीला मैदान में श्रावण झूला महोत्सव शुरु हुआ। शुभारंभ अध्यक्ष सुरेंद्र लोधी व वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित गोयल ने दीप प्रज्जवलन से किया। बाबा की ज्योत प्रचंड करके गणेश वंदना से अनिल जानी ने भजनों की तान छेड़ी।
श्याम बाबा का दरबार मनभावे खाटू वाले का श्रृंगार मनभावे.., श्याम ऐसी कृपा बरसा दे..खाटू का श्याम रंगीला जी आदि भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। नंद किशोर शर्मा ने देर रात तक भजनों पर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। कुमारी सोनम ने मधुर भजन गाए। बाबा का भव्य दरबार सजा और छप्पन भोग लगाए गए। अनिल शर्मा, ललित गोयल, विनय गोयल, रमेश चंद शर्मा, प्रवीन गुप्ता, विनोद लोधी, सुशील कुमार, मंगल सेन शर्मा, गौरव टोंक, विष्णु शरण शर्मा, अजय गर्ग, राजेश मोहन, सुरेंद्र गिरी, अमरनाथ शर्मा आदि का सहयोग रहा।