रस फैक्ट्री के गोदाम में आग, लाखों का माल स्वाहा
मेरठ : उद्योगपुरम में रस फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। चौकीद
मेरठ : उद्योगपुरम में रस फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। चौकीदार के शोर मचाने पर आसपास फैक्ट्री के कर्मचारियों और दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। फैक्ट्री के स्वामी ने आग का कारण शॉट सर्किट होना बताया है।
परतापुर के उद्योगपुरम में आकाश फूड के नाम से रस फैक्ट्री है, जिसमें क्वालिटी नाम से रस बनता है। फैक्ट्री के मालिक सुशील अग्रवाल हैं, जो पंजाबीपुरा में रहते हैं। रोजाना की तरह बुधवार को भी फैक्ट्री में शाम सात बजे काम खत्म कर सभी कर्मचारी निकल गए थे। फैक्ट्री के अंदर चौकीदार धर्मदेव यादव मौजूद थे, जो फैक्ट्री की छत पर बैठे हुए थे। धर्मदेव यादव का कहना है कि अचानक की रस के गोदाम से धुआं उठता दिखाई दिया। तत्काल ही बाहर निकलकर शोर मचाया। तभी आसपास फैक्ट्री के कर्मचारी बड़ी संख्या में पहुंची। साथ ही फैक्ट्री स्वामी को काल कर दी गई, जिन्होंने दमकल विभाग को आग की सूचना दी। तभी परतापुर फायर स्टेशन से दो फायर ब्रिगेड पहुंच गई। दमकल की गाड़ियों ने करीब बीस मिनट के अंदर आग पर काबू पा लिया, जबकि आग भयंकर रुप ले चुकी थी। इसी बीच फैक्ट्री स्वामी भी मौके पर पहुंच गए। फैक्ट्री स्वामी सुशील ने बताया कि गोदाम में सुबह सप्लाई होने के लिए तैयार माल लगाया जाता है। आग लगने के कारण शॉट सर्किट माना जा रहा है, जिस गोदाम में आग लगी वहां पर लाखों की कीमत के रस लगे हुए थे।