Move to Jagran APP

डा. लक्ष्मीकांत ने 151 महिलाओं को दिया बीमा का तोहफा

मेरठ: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत ने रक्षाबंधन पर्व पर महिला मोर्चा को बीमा का तोहफा दिया।

By Edited By: Published: Sun, 30 Aug 2015 01:58 AM (IST)Updated: Sun, 30 Aug 2015 01:58 AM (IST)

मेरठ: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत ने रक्षाबंधन पर्व पर महिला मोर्चा को बीमा का तोहफा दिया। शनिवार को उन्होंने 151 महिलाओं को केंद्र सरकार की विभिन्न बीमा योजनाओं का लाभार्थी बनाया। शहर विधानसभा क्षेत्र में अगले दस दिनों में पार्टी बड़ी संख्या में महिलाओं को यह तोहफा देगी।

loksabha election banner

रक्षाबंधन के दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत से मिलने महिला मोर्चा की तमाम सदस्य उनके आवास पर पहुंचीं। महिलाओं ने उन्हें राखी बांधी। बदले में प्रदेश अध्यक्ष ने 151 महिलाओं को 12 रुपए और 201 रुपए वाला बीमा का सर्टिफिकेट प्रदान किया। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार की बीमा योजना लोगों में तेजी से लोकप्रिय हुई है। सभी सांसदों एवं विधायकों को भी अपने क्षेत्र में अधिकतम लोगों को लाभान्वित करने का प्रयास करना चाहिए। बताया कि आगामी दस दिनों तक भाजपा इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए 12 रुपए का बीमा 11 हजार एवं 201 रुपए का बीमा 11 सौ महिलाओं तक पहुंचाएगी। इसमें दो किस्तों में 24 रुपए जमा कर दिया जाएगा, जबकि 177 रुपए की फिक्स डिपाजिट कर दी जाएगी। भाजपा महिला मोर्चा ने इसे अनोखी मुहिम बताते हुए प्रदेश अध्यक्ष के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। महानगर प्रवक्ता गजेन्द्र शर्मा ने बताया कि शहर विधानसभा क्षेत्र में अब तक करीब ढाई हजार महिलाओं तक बीमा पहुंचाया जा चुका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.