हर-हर महादेव के जयकारे से गूंजे शिवालय
मेरठ : श्रावण मास की शनिवार को शुरुआत के साथ ही मंदिरों में हर-हर महादेव के जयकारे गूंज उठे। मंगल आर
मेरठ : श्रावण मास की शनिवार को शुरुआत के साथ ही मंदिरों में हर-हर महादेव के जयकारे गूंज उठे। मंगल आरती के बाद भगवान शिव के रुद्राभिषेक से श्रवण मास की शुरुआत हो गयी। भक्तों के लिए मंदिरों के कपाट सुबह ही खोल दिए गए।
भगवान शिव की स्तुति और विश्वास को समर्पित श्रावण मास शनिवार से शुरू हो गया। मनोकामनाएं पूरी कराने के लिए भोलेनाथ का श्रृंगार कर अराधना की गई। तैयारिया पूरी होने के साथ ही शिवालय पूरी तरह सज गए हैं।
भगवान इंद्रदेव की कृपा से श्रवण मास शुरू होने के साथ ही बादल छाए रहे और यहां-तहां हल्की बूंदाबादी से भक्तों को उमस भरी गर्मी से छुटकारा मिला। हल्की बारिश के बाद हुए इस सुहाने मौसम से श्रवण मास का आगमन हो गया। भगवान शिव के स्वागत में शिवालय पूरी तरह सज गए हैं। शुक्रवार देर शाम से ही शहर के मंदिरों में पूजा-अर्चना का सिलसिला भी शुरू हो गया था।
शनिवार को सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालु उमड़े। पूजा की थाल, दूध व गंगाजल संग मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का भक्तिभाव से अभिषेक किया। औघड़नाथ मंदिर, बिल्वेश्वर महादेव मंदिर, झारखंडी मंदिर, वामन भगवान मंदिर, भोलेश्वर मंदिर, नागेश्वर मंदिर के साथ ही शहरभर के शिवालयों में सुबह से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा।