कायस्थ बड्ढा में एक घंटे गोलीबारी, चार घायल
मेरठ/किठौर : किठौर थानाक्षेत्र के गांव कायस्थ बड्ढा में रविवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों मे
मेरठ/किठौर : किठौर थानाक्षेत्र के गांव कायस्थ बड्ढा में रविवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में टकराव हो गया। करीब एक घंटे तक फाय¨रग हुई, जिसमें महिला समेत चार लोग घायल हो गए। गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस फाय¨रग दौरान गांव में घुसने तक की हिम्मत नहीं जुटा पाई। घायलों को मेडिकल कालेज भर्ती कराया गया है।
कायस्थ बड्ढा में बड़ा तालाब के पास रहने वाले पूर्व प्रधान इदरीश व सदाकत के परिवार के बीच कई वर्षो से रंजिश चली आ रही है। इसे लेकर रविवार देर शाम दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा था। आठ बजे पक्ष के आरिफ, आसिफ, आस मोहम्मद, कामिल और रोहिल आदि सहित लगभग एक दर्जन लोगों ने सदाकत पुत्र लियाकत के घर पर धावा बोल दिया। ताबड़तोड़ फाय¨रग शुरू कर दी। गोली लगने से गुलशन पत्नी हामिद व नजर मोहम्मद पुत्र जान मोहम्मद घायल हो गए। इसके अलावा दो और लोग घायल हुए। क्षेत्र में भगदड़ मच गई। पीड़ित परिवार के लोगों ने घरों में छिपकर जान बचाई। दो लोगों को गोली लगने की सूचना फ्लैश होते ही थाना पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन गांव में अंधाधुंध फाय¨रग देखकर खाकी के हौसले पस्त हो गए। पुलिस गांव में घुसने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। अतिरिक्त फोर्स मंगवाने का मैसेज फ्लैश किया गया। लगभग एक घंटे गोलीबारी के बाद आरोपी आराम से निकल गए। इसके बाद पुलिस गांव में घुसी और घायलों को मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया।
सैकड़ों राउंड हुए फायर
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सैकड़ों राउंड फायर किए गए। पुलिस के न आने पर घायल मौके पर पड़े तड़पते रहे। गोली लगने से एक बकरी की भी मौत हो गई। एसपी देहात ने पूरे प्रकरण की जानकारी ली। कार्यवाहक थाना प्रभारी गजराज सिंह का कहना है कि 2012 से मारपीट को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने बताया कि गोली लगने के कारण एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की लापरवाही से हुई वारदात
घायल पक्ष के सदाकत का कहना है कि दो दिन पूर्व ही उसने सीओ सहित थाना प्रभारी से हमले की आशंका व्यक्त करते हुए शिकायत की थी। इसके बावजूद पुलिस ने कोई सक्रियता नहीं दिखाई। सीओ किठौर को फोन पर भी अवगत कराया था तो आश्वासन के नाम पर बोले कि कोई परेशानी हो तो फोन करना।