यात्रियों का आक्रोश फूटा तो पुलिस की हिम्मत बढ़ी
मेरठ : सिटी रेलवे स्टेशन पर वलसाड-हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन रोकने के दौरान पुलिस एक घंटे तक मूक दर्श
मेरठ : सिटी रेलवे स्टेशन पर वलसाड-हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन रोकने के दौरान पुलिस एक घंटे तक मूक दर्शक बना रहा, लेकिन जब यात्रियों का आक्रोश फूटा तो पुलिस की हिम्मत बढ़ी और उन्होंने अधिवक्ताओं को जबरन हटाया गया। इससे पहले आरएएफ के अधिकारियों ने केंद्रीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष डीडी शर्मा व संयोजक अनिल जंगाला से बातचीत की, लेकिन वे ट्रैक से हटने को तैयार नहीं हुए। संयोजक अनिल जंगाला ने कहा कि वह पश्चिमी यूपी की जनता की सहुलियत के लिए आंदोलन कर रहे हैं। यात्रियों को हो रही परेशानी पर खेद है। हम दो बजे तक स्वयं ही उठ जाएंगे। यह सुनकर यात्रियों का आक्रोश फूटा। गुस्साए यात्रियों की अधिवक्ताओं से नोकझोंक भी हुई। आक्रोशित रेल यात्रियों ने कहा कि अगर पुलिस अधिवक्ताओं को हटाने में नाकाम है, तो वे अब खुद ही मोर्चा लेंगे। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसके बाद एएसपी संकल्प शर्मा अनिल जंगाला को जबरन ले गए। जबकि सीओ विजय प्रताप ने अन्य अधिवक्ताओं को हटाया।