Move to Jagran APP

भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

मेरठ : प्रदेश में पुलिस भर्ती घोटाला प्रकाश में आने के साथ ही भाजपा ने सरकार की घेराबंदी तेज कर दी ह

By Edited By: Published: Sat, 28 Mar 2015 02:07 AM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2015 06:00 AM (IST)
भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

मेरठ : प्रदेश में पुलिस भर्ती घोटाला प्रकाश में आने के साथ ही भाजपा ने सरकार की घेराबंदी तेज कर दी है। भाजपा युवा मोर्चा ने प्रदेशभर में जिला मुख्यालयों पर प्रदेश सरकार का पुतला दहन करते हुए आंदोलन की हुंकार भरी। मेरठ की महानगर इकाई ने कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार की नीतियों पर भड़ास निकाली। इस दौरान चक्का भी जाम किया गया।

loksabha election banner

प्रदेश अध्यक्ष आसुतोष राय की अपील पर मेरठ महानगर युवा मोर्चा की टीम कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने पहुंची। सुबह करीब दस बजे तक बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुट गए। इसके बाद अखिलेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। भीड़ बढ़ती देख पुलिस बल भी अलर्ट हो गया। भाजपा युवा मोर्चा ने प्रदेश सरकार पर पूरी तरह फेल होने का आरोप लगाया। सभा को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि पुलिस भर्ती घोटाले की जांच एसआईटी व सीबीआई से करानी होगा, अन्यथा पार्टी आंदोलन जारी रखेगी। महानगर अध्यक्ष विवेक वाजपेयी ने कहा कि बेरोजगारी बढ़ती जा रही है और अखिलेश सरकार के अधिकारी एवं मंत्री सांठगांठ कर भर्ती में धांधली कर रहे हैं। महामंत्री वीनस शर्मा ने कहा कि एटा, इटावा, मैनपुरी एवं रामपुर के लड़कों को पुलिस भर्ती में विशेष रूप से लाभ पहुंचाया गया। युवा मुख्यमंत्री होने के बावजूद प्रदेश के युवाओं का दर्द समझने वाला कोई नहीं है। प्रदेश की पिछड़ती हालत के लिए अखिलेश सरकार को कोसा। करीब 11 बजे पुतला फूंकने के दौरान पुलिस के साथ नोकझोक एवं धक्का मुक्की भी हुई। विरोध प्रदर्शन में वेद पांडे, मनोज गोस्वामी, अमित चिकारा, प्रशांत गुप्ता, सौरभ शर्मा, राहुल सेट्टी आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.