सांता ने बांटी खुशियां
मेरठ: गुरुवार को लायंस क्लब मेरठ महानगर ने शास्त्रीनगर में क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया। क्लब की
By Edited By: Published: Fri, 19 Dec 2014 02:17 AM (IST)Updated: Fri, 19 Dec 2014 04:10 AM (IST)
मेरठ: गुरुवार को लायंस क्लब मेरठ महानगर ने शास्त्रीनगर में क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया। क्लब की सभी सदस्याएं क्रिसमस थीम के अनुसार रेड एंड व्हाइट परिधानों में सजकर आई। स्नोमैन सांता एवं एंजिल के रूप में कंचन, प्रतिमा, संगीता एवं अनिता ने सुंदर झांकी प्रस्तुत कर सभी का मनोरंजन किया। कार्यक्रम का संचालन अनिता व सरोज ने किया। इसके बाद किरण, नीता व नीना ने सभी सदस्याओं को क्रिसमस गेम खिलाए। सभी सदस्याओं ने क्रिसमस ट्री सजाया और क्रिसमस कैरोल गाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें