शिवसेना ने भरी हुंकार, आजम को बर्खास्त करो
मेरठ: प्रदेश सरकार में नगर विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री आजम खां द्वारा दिए गए विवादित बयान को लेकर
मेरठ: प्रदेश सरकार में नगर विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री आजम खां द्वारा दिए गए विवादित बयान को लेकर शिव सैनिकों में आक्रोश है। उन्होंने आजम खां के विवादित बयान के विरोध में मंगलवार को कलक्ट्रेट पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। राज्यपाल के नाम ज्ञापन एसीएम को दिया।
दोपहर करीब एक बजे शिवसैनिक कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कैबिनेट मंत्री आजम खां के विरोध में कलक्ट्रेट पर जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि नगर विकास मंत्री हमेशा विवादित बयान देते हैं।
शिव सेना ने राज्यपाल से मांग की कि नगर विकास मंत्री को तत्काल उनके विवादित बयान के कारण बर्खास्त किया जाए। साथ ही उनके प्रत्येक बयान की सघन जांच करायी जाए। राज्यपाल के नाम ज्ञापन एसीएम रामभरत तिवारी को दिया। जिला प्रमुख धर्मेद्र तोमर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में मंडल प्रमुख संजय गुप्ता, महानगर प्रमुख युवा जितेंद्र गुप्ता, अवधेश शर्मा, मोहित त्यागी, विजय सिंधु, राहुल कश्यप, विजय चौहान, सरदार जसवीर सिंह, सनी कोरी, आकाश सक्सेना, स्वामी सोमदेव, उज्ज्वल जैन, राजेश कुमार, रोहिताश सिंह, शंकर राठौर, पवन कुमार व प्रकाश केसरवानी आदि शामिल रहे।