केबल को लेकर पहले भी बहता रहा है खून
मेरठ : केबल व्यवसाय का इतिहास खून से रंगा है। पहले भी हत्या व जानलेवा हमला होता रहा है। दो साल पूर्व
By Edited By: Published: Mon, 24 Nov 2014 02:22 AM (IST)Updated: Mon, 24 Nov 2014 02:22 AM (IST)
मेरठ : केबल व्यवसाय का इतिहास खून से रंगा है। पहले भी हत्या व जानलेवा हमला होता रहा है। दो साल पूर्व छीपी टैंक के पास गैलेक्सी मैनेजर पवित्र मैत्रेय की हत्या हुई थी। इससे पहले ब्रह्मापुरी में भी केबिल को लेकर हत्या हुई थी और एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला हुआ था। कम खर्च में अधिक आमदनी के चलते लोग एक दूसरे का खून बहाने से परहेज नहीं कर रहे हैं। लगातार कत्ल का सिलसिला चल रहा है। मगर पुलिस इस धंधे पर रोक नहीं लगा सकी। परिणाम रंजिश बढ़ रही है। काजीपुर में केबिल व्यवसायी की हत्या भी इसका परिणाम है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें