लोक गीतों पर नृत्य कर मचाया धमाल
मेरठ : महिला अग्र चेतना परिषद मेरठ द्वारा शुक्रवार को पीपीपी कांफ्रेंस हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया
मेरठ : महिला अग्र चेतना परिषद मेरठ द्वारा शुक्रवार को पीपीपी कांफ्रेंस हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मीना गुप्ता व रमा गुप्ता ने महाराज अग्रसेन की प्रतिमा के आगे द्वीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता साधना मित्तल ने की। सचिव रीना सिंघल ने सभी को कार्यक्रम व पारिवारिक सभा की जानकारी दी। संचालन रीना एवं ममता ने किया। कार्यक्रम की थीम लोकगीत व नृत्य रहा, इसलिए सभी महिलाएं घाघरा-चोली पहन कर आई। सभी महिलाओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया व जमकर लोक गीतों पर नृत्य किया। संध्या, राधा, गीता व मीना ने हमरो गुलाबी दुपट्टा..गीत गाया व अंजू, बबीता व कामना ने मार दियो रे रसगुल्ला घुमा.. के गीत गाया। समयबद्धता पुरस्कार (पंक्चयुएलिटी अवॉर्ड) कनक जैन को मिला। कार्यक्रम में मनीषा, निर्मल, शिखा, गरीमा, रितु, निशा, अलका, रीना आशीष, रिंकी आदि उपस्थित रहीं।