कूड़े से पटा जैननगर, नगम अफसर अनजान
मेरठ : कूड़े से शहर को निजात नहीं मिल पा रही है। जैन नगर की सभी गलियां कूड़े से पटी हैं। यहां सफाई नही
मेरठ : कूड़े से शहर को निजात नहीं मिल पा रही है। जैन नगर की सभी गलियां कूड़े से पटी हैं। यहां सफाई नहीं हो रही है। गंदगी के कारण लोगों का घरों से निकल पाना तक दूभर हो रहा है।
शहर की सफाई के हालात अच्छे नहीं हैं। पॉश कालोनियों के लोग भी कूड़े के ढेर और दुर्गध से परेशान हैं। जैन नगर में मुख्य सड़क से लेकर अंदर की गलियों तक में कूड़े के ढेर लगे हैं। कालोनी के लोगों की माने तो यहां सप्ताह भर से सफाई नहीं हो सकी है। गलियों में कूड़ा फैला है। निगम में बार-बार शिकायतों के बाद भी यहां सफाई कर्मी नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही बुरा हाल जली कोठी के पास टैक्सी स्टेंड के आसपास का है। यहां भी कूड़े के ढेर लगे हैं।
प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. आरएस चौहान ने कहा कि जैन नगर में सफाई कर्मचारियों द्वारा काम न किए जाने की जांच करके कार्रवाई की जाएगी। वहां सफाई भी कराई जाएगी।