पंखे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
मेरठ : टीपीनगर में युवक का शव घर के अंदर पंखे से लटका मिला। पत्नी ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरी
मेरठ : टीपीनगर में युवक का शव घर के अंदर पंखे से लटका मिला। पत्नी ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।
टीपीनगर थाना क्षेत्र के रोहटा रोड पुष्प विहार निवासी सतीश ठेला लगाता था। मंगलवार सुबह दस बजे उसका शव मकान के अंदर पंखे से लटका मिला। गले में दुपट्टे से फांसी का फंदा लगा हुआ था। पुलिस ने आसपास के लोगों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ रणवीर यादव का कहना है कि सतीश और उसकी पत्नी संगीता में मामूली विवाद हो गया था। संगीता नवरात्र से पहले ही अपने मायके चली गई थी। पुलिस ने संगीता को मामले की जानकारी दी। देर रात संगीता मायके से लौटी। उसने हत्या की आंशका जाहिर करते हुए तहरीर दी है। एसओ का कहन है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।