Move to Jagran APP

लखवीर सिंह 'लक्खा' ने भजनों से बांधा समां

By Edited By: Published: Tue, 16 Sep 2014 01:43 AM (IST)Updated: Tue, 16 Sep 2014 01:43 AM (IST)
लखवीर सिंह 'लक्खा' ने भजनों से बांधा समां

मेरठ : प्रसिद्ध भजन गायक लखवीर सिंह 'लक्खा' ने सोमवार रात जिमखाना मैदान में आयोजित भजन संध्या में समां बांध दिया। दर्शक भजनों पर थिरकते-झूमते रहे। वहीं दिल्ली से आई गौरव महादेव एवं पार्टी की झांकी ने शिव तांडव को मंच पर साकार किया। पूरी रात भक्ति की सरिता बहती रही और श्रद्धालु गोता लगाते रहे।

loksabha election banner

श्रीश्याम मोरवी मंडल की ओर से जिमखाना मैदान में 'एक शाम भोले के नाम' आयोजित किया गया। इसमें चर्चित गायक लखवीर सिंह 'लक्खा' ने अपने भजनों से मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रद्धालु अपने सीट से उठकर झूमते-नाचते देखे गए। इसके अलावा गौरव बंसल ने भी अपनी गीतों से प्रशंसा लूटी। दिल्ली से आए गौरव महादेव की झांकी ने कई पौराणिक प्रसंगों को जीवंत किया। खासकर तांडव के मंचन के दौरान माहौल शिवमय हो गया।

इससे पहले श्रीश्याम मोरवी मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र मणि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिव बारात का उद्घाटन नीरज मित्तल ने किया। मुख्य पूजा ब्रजमोहन यादव ने की। शिव बारात सरनीमल की धर्मशाला से जिमखाना मैदान तक आई। जगह-जगह बारात का लोगों ने स्वागत किया। बारात के साथ-साथ देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां चल रही थीं। चीकू बाबा ने श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा। मनोज, गिरीश नारायण, उमेश व राजीव आदि शामिल रहे।

फोटो 15 पीवीएल 602 ::: मोदीपुरम में हरमिलाप मंदिर से निकाली गई कलश यात्रा

मोदीपुरम : श्रीमद्भागवत तृतीय कथा के भव्य आयोजन से पहले सोमवार सुबह महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा हरमिलाप मंदिर से शुरू होकर देव मंदिर पर आकर समाप्त हुई। कथावाचक देवेंद्र शास्त्री ने बताया कि कथा के आयोजन से पहले कलशयात्रा निकालना शुभ माना जाता है। अनेक श्रद्धालु व महिलाएं सुबह दस बजे हरमिलाप मंदिर पहुंची और बैंडबाजे के साथ नाचते-गाते हाईवे स्थित देव मंदिर पहुंची। इसके बाद यज्ञमानों ने आरती की। दोपहर बाद तीन बजे से कथावाचक देवेंद्र शास्त्री ने अमृतवाणी से कथा सुनाई। इसमें प्रो.शमशेर सिंह, संजीव तोमर, यशपाल मलिक, राहुल चौहान, राजबीर व सुरेंद्र प्रताप मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.