गुमटी से टकराई पिकअप, आठ घायल
मधुबन, मऊ : फतहपुर मंडाव में शनिवार की देर रात बरात से लौट रही एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होक
मधुबन, मऊ : फतहपुर मंडाव में शनिवार की देर रात बरात से लौट रही एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर एक गुमटी से जा टकराई। इसमें गुमटी के पास सो रहे एक व्यक्ति सहित पिकअप में सवार सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया गया। वहां घायलों में एक की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बेल्थरा रोड से एक पिकअप में सवार बैंड पार्टी बात से मधुबन वापस आ रही थी। नशे में धुत चालक गाड़ी को अत्यधिक तेज गति से चला रहा था। फतहपुर मंडाव के पास पिकअप अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे एक गुमटी से जा टकराई। इसमें गुमटी के पास सोए 65 वर्षीय गफ्फार को गंभीर चोटें आईं। वहीं पिकअप में सवार सेराज 15 वर्ष, समाउद्दीन 24 वर्ष, उसराती 23 वर्ष, आबिद 35 वर्ष, अशरफ 23 वर्ष , रोहित 32 वर्ष करन 25 वर्ष भी घायल हो गए। सभी घायल परशुरामपुर के निवासी बताए जा रहे हैं।