Move to Jagran APP

छेड़खानी के आरोप को लेकर विवाद

मधुबन (मऊ) : स्थानीय थाना क्षेत्र के कमल सागर स्थित ग्राहक सेवा केंद्र में बै¨कग कार्य से गई किशो

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Mar 2017 06:50 PM (IST)Updated: Wed, 22 Mar 2017 06:50 PM (IST)
छेड़खानी के आरोप को लेकर विवाद
छेड़खानी के आरोप को लेकर विवाद

मधुबन (मऊ) : स्थानीय थाना क्षेत्र के कमल सागर स्थित ग्राहक सेवा केंद्र में बै¨कग कार्य से गई किशोरी के साथ संचालक द्वारा छेड़खानी का आरोप लगा। आरोप को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। तब तक सूचना पाकर 100 डायल की पुलिस वहां पहुंच गई और दोनों पक्षों को थाने लेकर आई। हालांकि बाद में बातचीत के बाद मसला हाल हो गया।

loksabha election banner

क्षेत्र के कमलसागर स्थित ग्राहक सेवा केंद्र पर एक किशोरी बैंकिग कार्य से गई थी। दोपहर बाद संचालक द्वारा दरवाजा बंद करने की बात को लेकर मौके पर पहुंची किशोरी का एक परिजन छेड़खानी का आरोप लगाने लगा। हालांकि बाद में सुलह समझौता हो गया।

किशोरी के साथ छेड़खानी, आरोपी फरार -मधुबन के परशुरामपुर में अपने घर जा रही किशोरी के साथ गांव के ही युवक द्वारा छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस तो आरोपी फरार हो गया था। क्षेत्र के परशुरामपुर में मंगलवार की शाम को एक किशोरी अपने घर की तरफ जा रही थी। तब तक गांव का ही युवक उससे छेड़खानी करने लगा। किशोरी के शोर मचाने जब तक ग्रामीण जुटे युवक फरार हो गया। इस मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.