थाने वाली सरकार के लदेंगे दिन
मऊ : भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त केंद्रीय ग्रामीण विका
मऊ : भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामकृपाल यादव सोमवार को भी शहर में थे। भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि अपराधियों को पोषित करते हुए थाना चलाने वाली सरकार के दिन लदने वाले हैं। तीन चरणों का चुनाव संपन्न हो गया है। इस दौरान मतदान के प्रतिशत में हुई वृद्धि यह सिद्ध करती है कि प्रदेश में बदलाव की बयार बह रही है।
उन्होंने कहा किया कि केंद्र में सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उप्र के विकास के लिए बहुत पैसा दिया। अनेक विभागों द्वारा इस पैसे को खर्च ही नहीं किया गया। प्रदेश की जनता ने सपा-बसपा को लंबा समय दिया लेकिन उन्होंने प्रदेश को बर्बादी की कगार पर खड़ा कर दिया। भाजपा सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। उन्हें ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाएगा। नरेंद्र मोदी का आगमन मऊ में हो रहा है। इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा किए गए प्रयास को सीधे जनता से अवगत कराएंगे। इस दौरान रमेश राय, सुशील राय आदि मौजूद थे।