जाति धर्म के नाम पर चल रही केंद्र सरकार
-कोपागंज में पहुंची राहुल संदेश यात्रा कोपागंज, मऊ: कांग्रेस पार्टी द्वारा राहुल संदेश यात्रा नग
-कोपागंज में पहुंची राहुल संदेश यात्रा
कोपागंज, मऊ: कांग्रेस पार्टी द्वारा राहुल संदेश यात्रा नगर के ओडियाना मैदान पहुंचने के बाद गुरुवार को भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मैदान में जनसभा का भी आयोजन किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए डा.सुधा राय ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार जाति धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है। केंद्र सरकार 60 वर्ष का हिसाब कांग्रेस पार्टी से मांग रही है लेकिन अच्छे दिन का नारा देने वाली सरकार तो एक भी वादे पूरे नहीं कर पा रही है। इसे जनता भली-भांति पहचान चुकी है। पार्टी के जिलाध्यक्ष अवनीश ¨सह ने कहा कि हमारे देश की सरकार संविधान उल्लंघन करते हुए सजायाफ्ता व्यक्ति को भी संवैधानिक बना कर रखी है। संचालन रामप्यारे यादव ने किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष समीमुल्लाह अंसारी, र¨वद्रनाथ तिवारी, अब्दुल सलाम, राजमंगल यादव, अमरेश चंद, शकील अहमद आदि मौजूद थे।