उड़ी के शहीदों को महिलाओं ने दी श्रद्धांजलि
दोहरीघाट (मऊ) : उड़ी के शहीदों को आम जनमानस भूल नहीं पा रहा है। न ही इस घटना के प्रति लोगों का गुस
By Edited By: Published: Tue, 27 Sep 2016 07:39 PM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2016 07:39 PM (IST)
दोहरीघाट (मऊ) : उड़ी के शहीदों को आम जनमानस भूल नहीं पा रहा है। न ही इस घटना के प्रति लोगों का गुस्सा कम होने का नाम ले रहा है। इसी क्रम में भाजपा नेत्री अंकिता त्रिपाठी ने सैकड़ों महिलाओं के साथ नगर में कैंडिल मार्च निकाला और उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके साथ रमावती, पुष्पा, कमलावती, सुभावती, रेखा, मनोरमा, मोहनी देवी, रूपा आदि महिलाएं थी। अंकिता ने कहा कि उड़ी के जवानों पर धोखे से वार करना आतंकवादियों का कायरतापूर्ण कार्य था। पुरुषों के साथ देश की महिलाएं भी क्रांति की ज्वाला में धधक रही हैं जो आतंकवादियो के आकाओं को सबक सिखाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें