भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कल से
मऊ : जिले में प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर आगामी 30-31 जुलाई को रामस्वरूप भारती इंटर
मऊ : जिले में प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर आगामी 30-31 जुलाई को रामस्वरूप भारती इंटर कालेज में निर्धारित किया गया है। इसमें प्रदेश व क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण पदाधिकारी भी प्रतिभाग करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने गुरुवार को बताई। वह भुजौटी कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में बोल रहे थे।
श्री गुप्त ने कहा कि पार्टी ने पिछले वर्ष सभी कार्यकर्ताओं को हर साल प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में इसका आयोजन किया गया है। इसमें सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, जिला कार्यकारणी, वरिष्ठ नेता, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री प्रतिभाग करेंगे। जिला प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि कार्यकर्ता विकास को केंद्र में रखते हुए यह प्रशिक्षण किया जा रहा है। इस दो दिवसीय शिविर में 10 सत्रों का आयोजन किया जाएगा। इसमें भाजपा का इतिहास एवं विकास, सैद्धांतिक भूमिका, एकात्म मानववाद दर्शन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, कार्य पद्धति व आगामी रणनीति आदि विषयों पर सत्र आधारित होंगे। बैठक में मंगरु प्रसाद गुप्त, योगेंद्रनाथ राय, अरिजीत ¨सह, संतोष ¨सह, प्रवीण गुप्ता, डा.एचएन ¨सह, अशोक ¨सह, भरत ¨सह आदि ने अपना विचार प्रस्तुत किया। इस अवसर पर राकेश मिश्र, अशोक वर्मा, डा.अल्का राय, चंद्रशेखर मौर्य, लालचंद चौहान, रामदरश राजभर, मुन्ना राजभर आदि मौजूद थे।