न्याय नहीं मिला तो होगा थाने का घेराव
दोहरीघाट (मऊ) : अखिल भरतीय ब्राह्मण सभा का प्रतिनिधि मंडल प्रदेश महासचिव जय प्रकाश तिवारी के नेतृत्व
दोहरीघाट (मऊ) : अखिल भरतीय ब्राह्मण सभा का प्रतिनिधि मंडल प्रदेश महासचिव जय प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में गंगयापार गांव के पीड़ित कमलेश पांडेय, संतोष पांडेय, विनय पाडेय, देवानंद पांडेय के घर जाकर घायलों का हाल चाल लिया। संतोष पांडेय ने बताया कि जबरन हमारे खेत में अतिक्रमण की नियत से कब्जा किया जा रहा था। मना करने पर विपक्षियों द्वारा जानलेवा हमला किया गया, परंतु राजनीतिक दबाव के चलते घायल व पीड़ित उन्हीं लोगों को पुलिस द्वारा संगीन धाराओं में फंसाया गया। ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि अगर पीड़ित को न्याय नहीं मिला तो थाने का घेराव किया जाएगा। उक्त अवसर पर प्रदेश महासचिव के साथ कल्याण कुमार त्रिपाठी, घनश्याम दूबे, राजकुमार मिश्र, गोपाल तिवारी, राघवेद्र मिश्र, डा.अवनीश पांडेय और परशुराम सेना जिलाध्यक्ष अतुल राय उपस्थित थे।
प्रकरण पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने प्रतिनिधि मंडल से पूरे प्रकरण की जानकारी लिया तथा दूरभाष पर बताया कि ब्राह्मण उत्पीड़न किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस समय रहते नहीं चेती तो उक्त प्रकरण को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया जाएगा।