दोहरा हुआ मौसम का तेवर, निकला पसीना
मऊ : गुरुवार को मौसम एकदम उलट नजर आया। सुबह से दोपहर तक पुरुवा हवा बहने से लोगों को पसीना और उमस का
मऊ : गुरुवार को मौसम एकदम उलट नजर आया। सुबह से दोपहर तक पुरुवा हवा बहने से लोगों को पसीना और उमस का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद पछुवा के बहाव से राहत तो मिली पर धूप की प्रखरता से जनजीवन परेशान रहा। विभागीय व रोजमर्रा के साथ तेज लग्न होने के कारण खरीदारी करने निकले मौसमी ताप के प्रताप से आकुल-व्याकुल नजर आए। गर्मी की प्रचंडता के बीच दिन में दो बार हवा के बदलाव से जहां सुबह में लोग पसीना और उमस से परेशान रहे वहीं दोपहर बाद बदन जलाती पछुआ हवा परेशानी का कारण बनी। ऐसे में सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक सड़कों पर आवागमन न्यून रहा। तेज लग्न होने की दशा में आवश्यक खरीदारी करने निकले लोग दुपट्टा और गमछा से चेहरा ढंकने के बाद भी बेहाल नजर आए। इस दौरान सत्तू, लस्सी, खीरा-ककड़ी आदि तरल खाद्य पदार्थ की दुकानों पर भीड़ नजर आई। भोर से ही आंशिक रूप से बह रही पुरुवा सुबह में तेज हो गई। पछुआ का कोप सहने वाले लोग हवा के बहाव में अचानक हुए बदलाव से परेशान हो उठे। उमस और पसीना में वृद्धि होने के साथ तीखी धूप बदन को जलाती रही। दोपहर में छुट्टी के बाद घर वापस लौटे विद्यार्थियों के लिए मौसमी बदलाव का यह रूप कष्टकारी रहा। दोपहर बाद तीखी धूप बीच बदन जलाती पछुआ हवा के प्रभाव से जनजीवन परेशान हो गया। अपने रूप का प्रभाव दिखा रही धूप और बदला मौसम लोगों के लिए कष्टकारी बन गया। मुख्य सड़क सहित ¨लक रोड पर आवागमन कम हो गया। इस दौरान दो पहिया वाहन चालक हेलमेट या अंगोछे से अपना मुंह ढके रहे। गर्मी के बढ़ते प्रभाव से बाजार भी अछूते नहीं रहे। इस दौरान नगर के अली बि¨ल्डग, रौजा, चौक, भीटी, मिर्जाहादीपुरा में रोज की वनिस्पत खरीदार कम नजर आए। लग्न तेज होने की दशा में खरीदारी करने के लिए निकले लोग धूप तपिश बढ़ा रही गर्मी बेहाल हो उठे।
बिजली भी कर रही दगाबाजी
ताप के प्रताप में फंसे-उलझे लोगों के लिए राहत की एकमात्र आस बिजली भी बैरन हो गई है। ओवरलोड, उपकेंद्रों पर आगजनी, तार टूटने सहित अनेक समस्याओं से ग्रसित विभाग अपने द्वारा निर्धारित शेड्यूल के अनुरूप आपूर्ति देने में विफल हो गया है। नगर सहित जिले के सभी क्षेत्र में बिजली की गहराती समस्या से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।