पंचायतों में गबन हुआ 1.5 करोड़ : मोर्चा
मऊ : ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान प्रशासकों द्वारा बिना कार्य कराए 1.5 करोड़ रुपये गबन कर लिए गए। म
मऊ : ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान प्रशासकों द्वारा बिना कार्य कराए 1.5 करोड़ रुपये गबन कर लिए गए। मामला प्रकाश में आने पर जिलाधिकारी द्वारा महज खानापूर्ति की गई। इससे गबन करने वाले अधिकारियों का मन बाढ़ पर है। कार्रवाई के नाम पर कोरमपूर्ति होने से इस गबन का खुलासा होने की संभावना कम हो गई है। इस विषय पर जांच और यथोचित कार्रवाई होने तक मोर्चा का धरना जारी रहेगा। गांव बचाओ मोर्चा संस्थापक-संरक्षक जगन्नाथ ¨सह ने कलेक्ट्रेट में धरने के 172वें दिन यह बात कही।
डा.रमाशंकर यादव ने कहा कि गांव में विकास के नाम पर पोखरा खोदाई कर लाखों रुपये का गबन किया जा रहा है। मोर्चा द्वारा टीएसी जांच कराए जाने की मांग को प्रशासन दबाना चाहता है। सार्वजनिक स्थलों पर निरंतर कब्जा किया जा रहा है। प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। ऐसे में मोर्चा भ्रष्टाचार के विरुद्ध ¨चगारी जलाए रखेगा। इस अवसर पर पूर्व सभासद छोटेलाल गांधी, रामबदन शर्मा, संतोष मौर्य, जयप्रकाश यादव, रमाकांत दुबे, बबलू राजभर, सलीम अहमद, नंदलाल साहनी आदि मौजूद थे।