बेटियों के साथ भेदभाव अमानवीय
मऊ : महिला ¨हसा विरोध दिवस पर महिला समाख्या ने पखवारा कार्यक्रम का आगाज गुरुवार से प्रारंभ किया। आगा
मऊ : महिला ¨हसा विरोध दिवस पर महिला समाख्या ने पखवारा कार्यक्रम का आगाज गुरुवार से प्रारंभ किया। आगामी 10 दिसंबर तक अलग-अलग ब्लाकों में इसका आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
तालीमुद्दीन निस्वां डिग्री कालेज में आयोजित कार्यक्रम में महिला ¨हसा विरोध दिवस के आयोजन पर यह बातें बताई गई।
इस दौरान वक्ताओं ने बेटियों के साथ होने वाले भेदभाव को अमानवीय बताया। कहा कि बेटियों को बचाने और पढ़ाने के उपाय करने होंगे।
जिला कार्यक्रम समन्वयक कनकप्रभा ने इसके उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उप्र व मऊ जनपद में ¨लगानुपात में व्यापक अंतर है। समाज में महिलाओं के खिलाफ होने वाली ¨हसा को रोकने के लिए सरकार और कानून ने नियम बनाए हैं। उनके प्रति लोगों को जागरूक करना होगा।
इसके प्रचार-प्रसार के लिए लोगों को आगे बढ़कर आना होगा। हुमा रिजवी ने किशोरियों की हौसला आफजाई करते हुए ¨हसा अधिनियमों की विस्तार से जानकारी दी। एडवोकेट पुष्पलता ने कहा कि लड़कियों को कानून की जानकारी होनी चाहिए।
¨हसा के विरोध जैसे विषय पर जानकारी होने से समाज में उन्हें सुरक्षा प्राप्त होगी। इस अवसर पर महिला समाख्या के समस्त कार्यकर्ता, निर्माण श्रमिक आवासीय विद्यालय के कर्मचारी व कस्तूरबा विद्यालय के कर्मचारी भी उपस्थित थे।