परिवर्धन सूची के मतदाता नहीं दे सके वोट
पलिगढ़ (मऊ) : परिवर्धन सूची के मतदाता क्षेत्र व जिला पंचायत के चुनाव में वोट देने से वंचित रह गए। बू
पलिगढ़ (मऊ) : परिवर्धन सूची के मतदाता क्षेत्र व जिला पंचायत के चुनाव में वोट देने से वंचित रह गए। बूथ से वापस लौटते समय इनमें काफी आक्रोश था। उम्मीदवारों ने इसका ठीकरा जनपद के अधिकारियों पर फोड़ा।
रानीपुर ब्लाक के ग्रामसभा पलिगढ़ के उच्च प्राथमिक विद्यालय बूथ पर वोट डालने वाले अपने आइडी व वोटर कार्ड के साथ लाइन में लगे रहे। नंबर आने पर पो¨लग कर्मचारियों द्वारा सूची में नाम न होने से उन्हें वापस कर दिया। इसे लेकर लोगों में आक्रोश था। वहीं उम्मीदवार व ग्रामप्रधान ने उक्त कर्मचारियों को परिवर्धन सूची में नाम होने की सूची दिखाई परंतु कर्मचारियों द्वारा यह कहते हुए खारिज कर दिया गया कि विभाग से प्राप्त सूची में यह नाम नहीं है।
बताते चलें कि वोटरलिस्ट की प्रथम सूची प्रदर्शित होने पर जिनके नाम काट दिए गए थे उनका आपत्ति कर पुन: नाम चढ़ाए जाने के लिए आवेदन किया गया था। उनके नाम सूची में परिवर्धन सूची में सम्मिलित कर लिया गया परंतु इस सूची को वोटरलिस्ट में सम्मिलित नहीं किया गया। इसके अतिरिक्त भी बहुत से मतदाता वैसे भी निराश वापस लौटे कारण उनका नाम किसी भी सूची में नहीं था।