अतिक्रमण हटाने गई टीम संग झड़प
बोझी (मऊ) : घोसी कोतवाली क्षेत्र के भैरोपुर खुर्मा में सार्वजनिक पोखरे पर लंबे समय चला आ रहा अतिक्र
बोझी (मऊ) : घोसी कोतवाली क्षेत्र के भैरोपुर खुर्मा में सार्वजनिक पोखरे पर लंबे समय चला आ रहा अतिक्रमण तहसील प्रशासन ने शनिवार को पुलिस बल के साथ बलपूर्वक हटवा दिया। इस दौरान प्रशासन की टीम को ग्रामीणों के प्रबल विरोध का सामना करना पड़ा। कई बार झड़पें हुईं, पुलिस को लाठियां भाजनीं पड़ीं। अंतत: अतिक्रमणकारी परास्त हुए। लगभग साढ़े चार घंटे तक चले इस आपरेशन में लगभग 75 प्रतिशत अतिक्रमण साफ करा दिया गया। अभी 25 प्रतिशत शेष अतिक्रमण हटवाना बाकी है। भारी पुलिस बल के साथ तहसीलदार घोसी रमाकांत वर्मा के नेतृत्व राजस्व विभाग की टीम शनिवार के बारह बजे दिन में भैरोपुर खुर्मा गांव पहुंची। पैमाइश शुरू करने के साथ ही अतिक्रमण हटवाना शुरू
किया। पोखरा, भीटा, खलिहान, पौधारोपण की लगभग 5 एकड़ जमीन पर अतिक्रमणकारियों ने मकान, खपरैल, मड़ई, अस्थाई डेहरी आदि बनाकर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। विवाद बढ़ता गया जो तहसील से लेकर उच्च न्यायालय तक पहुंच गया।
तहसील प्रशासन ने ग्रामसभा की भूमि से कब्जा हटवाने के लिए अंतत:
निर्णय लिया। प्रशासनिक टीम में तहसीलदार रमाकांत वर्मा, नायब तहसीलदार शशिभूषण पाठक, कानूनगो रामसरीख यादव, कोतवाल घोसी राकेश कुमार जायसवाल आदि
थे।
इनसेट--
खुद की मड़ई फूंक भिड़ गया तहसीलदार से
में अतिक्रमण हटाते समय प्रशासन को अतिक्रमणकारियों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। राजकुमार चौहान नामक एक युवक तो तहसीलदार से हाथापाई पर भी उतारू हो गया। उसने अपनी मडई में आग लगा दी। इसके चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। शेष विरोध करने वालों पर पुलिस बल भारी पड़ा और देर तक विरोध के बीच कई बार झड़प और हाथापाई की नौबत आई।
इनसेट--
बचे हैं कुछ स्थाई निर्माण
अतिक्रमण के क्रम में कुछ स्थाई व पक्के मकान नहीं हटाए जा सके हैं। इसके लिए प्रशासन बाद में निर्णय लेगा। इस दौरान राजकुमार चौहान, रामवृक्ष चौहान, फूलचंद चौहान, चंद्रिका चौहान, बालचंद्र, प्रभुनाथ यादव, जगधारी, सतिराम, बलिराम, भृगु, गोला, दल¨सगार आदि के निर्माण ध्वस्त किए गए।