Move to Jagran APP

पारा 45 के पार, जनजीवन बेहाल

मऊ : मौसम के बदले रूप ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। शनिवार की सुबह से गर्म हुआ मौसम पछुआ हवाओं के

By Edited By: Published: Sat, 23 May 2015 07:14 PM (IST)Updated: Sat, 23 May 2015 07:14 PM (IST)

मऊ : मौसम के बदले रूप ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। शनिवार की सुबह से गर्म हुआ मौसम पछुआ हवाओं के साथ मिलकर सुबह 10 बजे तक चमड़ी जला देने वाला बन गया। आसमान में प्रचंड किरणों के रथ पर सवार भुवन भास्कर के साथ लू भरी हवाओं के बहाव से आंच में आशातीत वृद्धि हो गई। जनजीवन के साथ पशु-पक्षी से लेकर वनस्पतियों तक मौसमी ताप की आंच से झुलस गए। देर शाम पश्चिम में अस्त होने के बाद भी गर्म हवाओं के चलने से लोगों को राहत नहीं मिली। इस बीच 45 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार करने वाले तापमान में अभी और बढ़ोत्तरी होने की संभावना बनी हुई है।

loksabha election banner

शनिवार का दिन सुबह से ही गर्म हवाओं के साथ शुरू हुआ। दिन निकलने के साथ शुरू हुई पछुआ हवाओं का असर धीरे-धीरे बढ़ता गया। 10 बजे तक घर से निकलना दूभर हो गया। बदन के खुले हिस्से की चमड़ी को जला रही धूप और गर्म हवा के बीच लोग विवश नजर आए। इस दौरान पशु-पक्षी और वनस्पतियां झुलस गईं। दोपहर होने तक बाहर निकलना दुश्वार हो गया। खुली जगह में सांय-सांय करती लू ने लोगों को घरों में रुकने के लिए विवश कर दिया। सरकारी व निजी कार्यालय भी मौसम के प्रभाव से अछूते नहीं रहे। कामकाज की गति प्रभावित होने के साथ बिजली की अनापूर्ति ने भी गजब का कहर ढाया। बिजली न होने की दशा में कर्मचारी परेशान हाल बाहर-भीतर टहलने को विवश रहे। इस दौरान सड़कों पर आवागमन कम होने के साथ बाजार में भी सियापा पसरा रहा। बच्चों की छुट्टी होने के बाद भी विद्यालय में बच्चों को मिड-डे मील खिलाने के लिए भले हीे खोलने का निर्देश दिया गया हो, लेकिन गर्मी के ताप से भोजन करने वाले बच्चों की संख्या न्यून ही रही। मौसम के बदले रूप ने जनजीवन को झुलसाने के साथ दिनचर्या को भी पूरी तरह प्रभावित कर दिया। नित्यप्रति बढ़ रहा पारा शनिवार को 45 डिग्री पार कर गया। आने वाले दिनों में इसमें और बढ़ोत्तरी की आशंका से लोगों में भय व्याप्त है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.