आंगनबाड़ी कर रही नारी शक्ति को सशक्त
घोसी (मऊ) : नारी सशक्तिकरण की अभिधारणा अब सही मायनों में क्रियान्वित हो रही है। आंगनबाड़ी विभाग की प्
घोसी (मऊ) : नारी सशक्तिकरण की अभिधारणा अब सही मायनों में क्रियान्वित हो रही है। आंगनबाड़ी विभाग की प्रत्येक ग्राम पंचायत में गर्भवती महिला की गोद भरने की पुरातन परंपरा को तनिक सा परिवर्तित कर सार्वजनिक समारोह का रूप दे रहा है। महिला को सशक्त बनाकर समाज में सिद्धांत से परे यर्थाथ रूप दिए जाने की कवायद को पूर्व से अंजाम दे रहा आंगनबाड़ी विभाग अब एक कदम आगे बढ़ा है।
कभी गांव एवं समाज से गर्भवती होने की बात छिपाने का जतन करने वाली महिला को खुली चौपाल में सम्मानित किया जा रहा है। समेकित बाल विकास परियोजना के तहत संचालित आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिला की गोद में फल, फूल,चादर एवं दवाएं डाली जा रही है। सोमारीडीह में बुधवार को आयोजित ऐसे ही कार्यक्रम में ग्राम प्रधान उदयराज यादव, परियोजना की सुपरवाइजर आशा शर्मा, भगवान मानव कल्याण समिति के सुरेंद्र प्रताप ¨सह, प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक ने गर्भवती महिलाओं इसरावती, कंचन, रीना एवं पूजा की गोद भरी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तैय्यबा खातून, स्मृता मिश्र, फूलमती, धनपाती, सहायिका शकुंतला, चानमती एवं आशा कार्यकर्ता फूलवंती ने आयोजन को मूर्त रूप दिया।
----------
संस्थाएं भी आ रही आगे
गर्भवती महिला की गोद भरे जाने के नेक कार्य में अब भगवान मानव कल्याण समिति सहित कोर ग्रुप भी हाथ बंटा रहे है। कारीसाथ में निशा, शोभा एवं अर्शिया की गोद भराई में भगवान मानव की पीडी पूनम ¨सह सहित नीतेश ¨सह एवं सुर्मिला ने भाग लिया। सोमारीडीह में कोर ग्रुप की सुमित्रा सहित बीडीसी सितारा आदि ने हाथ बंटाया।