उद्यान की बदहाली को लेकर प्रदर्शन
मऊ : जनपद मुख्यालय स्थित चंद्रभानपुर उद्यान की बदहाली को लेकर कांग्रेसियों ने रविवार को धरना-प्रदर्
मऊ : जनपद मुख्यालय स्थित चंद्रभानपुर उद्यान की बदहाली को लेकर कांग्रेसियों ने रविवार को धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस के संगठन मंत्री राष्ट्रकुंवर ¨सह ने किया। कहा गया कि शासन-प्रशासन की उदासीनता के चलते अलंकृत उद्यान अपनी बदहाली का रोना रोने को विवश है। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय की मंशा धूमिल हो रही है। पार्क निर्माण के समय ही उनका निधन हो गया। इसके चलते वहां पर फव्वारा, तरणताल का निमार्ण नही हो सका।
अपनी मांगो को पूरा कराने के बाबत कांग्रेसियो ने उद्यान के बाहर सड़क पर प्रदर्शन व चक्का जाम भी किया। इस दौरान पार्टी के लोगों ने जल्द ही जनसमस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पर आंदोलन करने की बातें की। धरना -प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित जिलाधिकारी को पत्रक सौपा गया। रामजपित पांडेय, राना खातून, उमेश सिह, हंशनाथ, अजय पांडेय, मुश्ताक अली, बनवारी राम, सुहेल नोमानी, नसीम बेलाली नेसार आदि कई मौजूद रहे।