साधु-संतों का अपमान, नहीं सहेगा ¨हदुस्तान
-विहिप व बजरंग दल ने फूंका लोकनिर्माण मंत्री का फूंका पुतला मऊ : प्रदेश सरकार के लोकनिर्माण मं
-विहिप व बजरंग दल ने फूंका लोकनिर्माण मंत्री का फूंका पुतला
मऊ : प्रदेश सरकार के लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल ¨सह यादव द्वारा साध्वियों पर दिए गए बयान को लेकर ¨हदू संगठनों में व्यापक आक्रोश है। शनिवार को विहिप एवं बजरंग दल के लोगों ने इस पर काफी नाराजगी दिखाई। संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने नगर के आजमगढ़ तिराहे पर उनका पुतला फूंका और नारेबाजी की। कहा गया कि सनातन धर्म की साध्वियों एवं संवासिनियों को हमारे समाज में श्रद्धा की ²ष्टि से देखा जाता है। उनका अपमान ¨हदू समाज के लोग कभी बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। कार्यकर्ताओं ने आधे घंटे तक वहां पर साधू-संतो का अपमान, नहीं सहेगा हिन्दुस्तान के गगनभेदी नारे लगाए।
विहिप के जिलाध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि ज्ञानियों एवं मनीषियों के देश में कभी कोई अधर्मी भी इस तरह का बयान नहीं दे सकता है। मुस्लिम तुष्टिकरण की नीतियों पर चलने में अंधाधुंध होड़ में श्री यादव ने इस तरह का बयान दिया है। जिला मंत्री रामकृष्ण भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश में बिगड़ी कानून-व्यवस्था को पटरी पर लाने के बजाय सरकार के मंत्री जिस प्रकार से अर्नगल बयानबाजी कर रहे हैं तथा ¨हदू समुदाय का अपमान कर एक वर्ग विशेष का वोट हासिल करने की जुगत में है, उससे साबित होता है कि वे अपने अंदर सुधार लाने के बाबत नहीं सोचते हैं। बजरंग दल के संयोजक सुजीत कुमार ¨सह ने कहा कि प्रदेश में जंगल राज चल रहा है। आम आदमी कराह रहा है। इस मौके पर भोलू, शिवगोविदं, विवेक, राजेश आदि कई मौजूद रहे।
इनसेट--
सुहेलदेव की मनाई जयंती
विहिप के लोगों ने सरस्वती पूजन के साथ-साथ महाराजा सुहलदेव की जयंती भी मनाई। इस मौके पर विहिप के नेताओं ने कहा कि उनके त्याग और बलिदान के कारण ही श्रावस्ती के सम्राट रहे सुहलदेव का नाम आज भी चमक रहा है। महान देशभक्तों मे उनका नाम शुमार है। अपने जीवन काल में उनहोंने विदेशी आक्रमणकारियों से जमकर लोहा लिया था। इस मौके पर राजू ¨सह, भोला, शिवसागर सहित कई मौजूद रहे।