एक वाहन सीज, 83 का चालान
मऊ : यातायात व्यवस्था सुधारने को को लेकर यातायात माह के 25 वें दिन मंगलवार को भी पुलिस ने जगह-जगह चे
By Edited By: Published: Tue, 25 Nov 2014 07:32 PM (IST)Updated: Tue, 25 Nov 2014 07:32 PM (IST)
मऊ : यातायात व्यवस्था सुधारने को को लेकर यातायात माह के 25 वें दिन मंगलवार को भी पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कागजात पूर्ण नहीं मिलने पर करीब सात दर्जन वाहनों का चालान किया गया तथा एक वाहन को सीज कर दिया। इसके साथ ही शमन शुल्क के रूप में 84 हजार 500 रुपया वसूला गया। साथ ही आगे से दुरुस्त कागजात लेकर चलने की हिदायत दी गई। नगर के गाजीपुर तिराहा, माता पोखरा, भीटी, गाजीपुर तिराहे के साथ ही अन्य जगहों पर करीब चार घंटे से अधिक समय तक वाहनों की चेकिंग की गई। इससे वाहन चालकों में खलबली मची हुई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें