भाजपा ने ली दस करोड़ सदस्य बनाने की चुनौती
मऊ : नगर के रामस्वरूप भारती इंटर कालेज के मैदान में भाजपा के आर्यमगढ़ विभाग का दो दिवसीय प्रशिक्षण श
मऊ : नगर के रामस्वरूप भारती इंटर कालेज के मैदान में भाजपा के आर्यमगढ़ विभाग का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रविवार को संपन्न हो गया। जिस उद्देश्य के लिए इसका आयोजन किया गया था, उसमें शत-प्रतिशत सफलता मिलते देखकर प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को हाथोंहाथ लिया। अंतिम सत्र में सभी वरिष्ठ नेताओं ने लोकसभा चुनाव की तरह 272 प्लस की तरह अब दस करोड़ सदस्य का लक्ष्य हासिल करने में जी-जान से जुट जाने का आह्वान किया।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि राजनैतिक कार्यकर्ताओं की पहचान केवल कालेजों की डिग्री से नहीं होती है। इसके लिए उनके कार्य एवं संगठन नेतृत्व की क्षमता का भी आकलन करना पड़ता है। यह शिविर इन्हीं उद्देश्यों को लेकर आयोजित किया गया था। इसमें पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर जो पहाड़ा पढ़ाया गया है। उसको सीखने के लिए एक अच्छे विद्यार्थी की तरह कार्यकर्ता पीछे न रहें। दस करोड़ सदस्यता का जो लक्ष्य हमें मिला है अगर उसको पार कर लिया तो हम विश्व की नंबर एक पार्टी बन जाएंगे।
श्री त्रिपाठी नई चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे कार्यकताओं को आज बदले हुए परिवेश में काम करना है। आज हमारी सरकार है। इससे हमें कम दिक्कतें आएंगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजय नारायण शर्मा, पूर्व मंत्री फागू चौहान, भाजपा बौद्धिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामाधीन सिंह, पूर्व मंत्री श्रीराम सोनकर, मुन्ना दूबे, अरविंद सिंह अरिजीत सिंह, राकेश मिश्र, शैलेंद्र सिंह, संतोष सिंह, संजय पांडेय, डॉ. अलका राय, डॉ. एचन सिंह, सुनील गुप्ता, छोटू प्रसाद, संगीता द्विवेदी आदि मौजूद रहे।