गिरा कच्चा मकान, दबकर पांच घायल
नौसेमरघाट / कोपागंज (मऊ) : कोपागंज थाना क्षेत्र के कुर्थीजाफरपुर के पुराने पुरा में शुक्रवार की रात
नौसेमरघाट / कोपागंज (मऊ) : कोपागंज थाना क्षेत्र के कुर्थीजाफरपुर के पुराने पुरा में शुक्रवार की रात अचानक भरभरा कर एक कच्चा मकान ढह गया। इसमें दबकर परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एक बकरे की मौत हो गई। परिजनों की चिल्लाहट सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े और तत्परता दिखाते हुए किसी तरह से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। इलाज के लिए उन्हें पूराघाट स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुरानेपुरा निवासी हफीजुल्लाह रहमान अपने कच्चे मकान में परिजनों के साथ रहते थे। मकान काफी जर्जर हो चला था। शुक्रवार की रात में अचानक वह भरभरा कर जमींदोज हो गया। इसमें 52 वर्षीय हफीजुल्लाह रहमान के साथ उनके पुत्र 23 वर्षीय इरफान, 15 वर्षीय सलमान एवं पुत्री 20 वर्षीय शमीमा तथा 22 वर्षीया बहू नसीबा दब गई। मकान ध्वस्त होते ही चीख-पुकार मच गई। गांववालों ने बड़ी मशक्कत कर घायलों को बाहर निकाला। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए पूराघाट स्थित एक प्राइवेट नर्सिग होम में भर्ती कराया गया। इस हादसे के बाद पीड़ित अत्यंत गरीब परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है।