भाजपा कारपोरेट घरानों की हिमायती
मऊ : भाकपा माले राज्य कमेटी
द्वारा आयोजित राज्य सम्मेलन के समापन के मौके पर पार्टी के राज्य सचिव व पोलित ब्यूरो के सदस्य राम जी राय ने कहा कि केंद्र में आयी भाजपा की सरकार कारपोरेट घरानों की हिमायत कर रही है। सरकार बनाने के बाद ही जनता पर हमले तेज हो गए है। आम जनता को मंहगाई से कोई राहत नही मिली है। एक प्रकार से मनमोहन सरकार की नीतियों को ही अक्रामक तरीके से से बढ़ाया जा रहा है। मद्धेशिया गेस्ट हाउस में आयोजित सम्मेलन के दूसरे दिन गन्ना किसानों के बकाया के सवाल पर 21 सितंबर को बरेली में प्रदेश स्तरीय किसान पंचायत का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक उन्माद, कानून-व्यवस्था की गिरती हालत, महिला उत्पीड़न आदि घटनाओं की तथ्यपरक रिपोर्ट तैयार कारने तथा किसानों की समस्याओं पर अभियान चलाने पर बल दिया गया। किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्ष करने का निर्णय लिया गया।
कहा गया कि पार्टी ग्राम स्तर पर गांव का सच -गरीबों का हक नामक अभियान को संचालित कर रही है। ईश्वरी प्रसाद सुधाकर यादव, कृष्णा अधिकारी, आदि रहे।