Move to Jagran APP

चाकू से गोदकर की प्रेमिका की हत्या

जागरण संवाददाता, वृंदावन: षठ शिखर मंदिर-नगला रामताल मार्ग पर गुरुवार को खेत पर बने एक म

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Aug 2017 11:40 PM (IST)Updated: Thu, 17 Aug 2017 11:40 PM (IST)
चाकू से गोदकर की प्रेमिका की हत्या

जागरण संवाददाता, वृंदावन: षठ शिखर मंदिर-नगला रामताल मार्ग पर गुरुवार को खेत पर बने एक मकान में मिली लहूलुहान महिला ने एसएन मेडिकल कालेज में दम तोड़ दिया। महिला को उसके प्रेमी ने ही चाकुओं से गोद डाला और कमरे में बंद कर भाग गया। मृतक की बहन आरोपी के साथ फरार हो गई।

loksabha election banner

नगला रामताल मार्ग पर थाना शेरगढ़ के गांव बिलौड़ा निवासी मोहन ¨सह का खेत पर मकान बना हुआ है। उसमें बंद कमरे में झांसी जिले के गांव मनौरा निवासी विवाहिता छाया कुशवाह लहूलुहान हालत में मिली थी। कोतवाली प्रभारी डॉ. विनोद कुमार पायल ने बताया कि महिला मध्यप्रदेश के दमोह निवासी जयदेव के साथ रह रही थी। उसने अपने पति को छोड़ दिया। दोनों ने पांच दिन पहले ही यहां किराए का कमरा लिया था। उसकी बहन ऊषा भी उसके साथ यहीं रह रही थी। सुबह करीब नौ बजे चरवाहों को महिला के चीख सुनाई दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंद कमरे को तोड़कर घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। घायल महिला ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसके प्रेमी जयदेव ने उस पर जानलेवा हमला किया है। सीओ सदर विजयशंकर मिश्र ने बताया कि घटनास्थल से आरोपियों के संबंध में कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। छाया ने अपने दिव्यांग पति को छोड़ दिया था और वह प्रेमी जयदेव के साथ यहां रह रही थी। जयदेव और ऊषा दोनों फरार हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.